मैं बिपाशा बसु का शुक्रगुजार हूं: राना डग्गुबती
दक्षिण भारतीय अभिनेता राना डग्गुबती फिल्म 'दम मारो दम' के जरिए हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म उनके साथ बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु, अभिषेक बच्चन और प्रतीक बब्बर भी हैं।
दक्षिण के जॉन अब्राहम कहे जाने वाले राना डग्गुबती और बिपाशा की कैमिस्ट्री के इस फिल्म में बड़े चर्चे हैं। सुनने में आया है कि बिपाशा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान राना को हिन्दी के डायलॉग बोलने में काफी मदद की जिसके लिए राना कहते हैं वो बिपाशा के शुक्रगुजार हैं।
वैसे राना ने भी अलग अंदाज मे बिपाशा का शुक्रिया अदा किया। कुछ दिन पहले जब हैदराबाद में दम मारो दम की प्रेस कांफ्रेंस थी तो राना ने किसी भी पत्रकार को बिपाशा से निजी सवाल पूछने के लिए मना कर दिया। हैदराबाद राना का होमटाउन है। फिल्म में गोवा में चलने वाले नशे के व्यापार पर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications