बिपासा का मातृ प्रेम

बिपासा की मां का जन्मदिन 16 अक्टूबर को था और वे सभी कोलकाता में थे। बिपासा के परिवार में उसकी दो छोटी बहन बिदिशा और बिजोयेता भी हैं।
ज्ञात हो कि शूटिंग की व्यस्तता के कारण बिपासा दुर्गा पूजा में शामिल नहीं हो पाई थी। भले ही दुर्गा पूजा छूट गई हो लेकिन बिपासा अपनी मां का जन्मदिन नहीं छोडना चाहती थी।
यही वजह है कि मां के जन्मदिन पर वह अचानक कोलकाता पहुंच गई। उसे अचानक आया देख उसकी मां और बहने बहुत खुश हो गई।
बिपासा ने बताया कि उसने मां का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और अपनी मनपसंद मछलियां और मिठाइयां खाई। सच है, बालीवुड की रंगीनियों और मौजमस्ती में वह आनंद कहां, जो परिवार में मिलता है।
सिनेमा की खबरें: हर रोज फ्री एसएमएस


Click it and Unblock the Notifications