बिपाशा ने दिया राणा को सरप्राइज

बिपाशा और राणा पिछले दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गोवा में साथ ही थे। उसके बाद राणा हैदराबाद और बंगाली बाला मुंबई चली गईं।
सूत्रों की माने तो बिपाशा को ज्यादा ट्रैवल करना पसंद नहीं है। लेकिन फिर भी उन्होंने गोवा से लौटते ही हैदराबाद जाने का प्लान बनाया। दरअसल, बर्थडे पर वह राणा को सरप्राइज देना चाहती थीं। साथ ही उन्होंने राणा को एक गिफ्ट भी दिया।
वैसे बिपाशा इस बात की किसी को भी भनक नहीं लगने देना चाहती थी लेकिन सबको आखिर पता चल ही गया। फिर राणा के साथ वो कुछ अच्छे पल बिताकर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications