सुरक्षा से समझौता नहीं: बिपाशा
हाल ही में कश्मीर में 'लम्हा' फिल्म की शूटिग को बीच में ही छोड़कर चली जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वे किसी फिल्म के लिए जान का जोखिम मोल नहीं लेंगी।
बिपाशा ने बातचीत में कहा कि कश्मीर में उनके सुरक्षा संबंधी वादों को पूरा नहीं किया गया था, जिस कारण उन्हें बीच में ही शूटिंग छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
बिपाशा ने कहा, "हां, यह सच है काम ही मेरी जिंदगी है लेकिन वह जिंदगी से बढ़कर नहीं है। मैं इस सबंध में किसी प्रकार का खतरा मोल नहीं सकती।"
हालांकि 'लम्हा' फिल्म के निर्माता और निर्देशक के आश्वासनों के बाद बिपाशा शूटिंग पर लौट आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications