..................... Bipasha | Romancing | Manoj Bajpai | बिपाशा | रोमांसिंग | मनोज वाजपेयी - Hindi Filmibeat

मनोज संग रोमांस कर जॉन को जलायेंगी बिपाशा

By Belal Jafri

bipasha basu
जॉन से ब्रेक अप के बाद इक्का दुक्का फिल्मों में नज़र आने वाली बिपाशा कि इन दिनो निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म शूटाउट एट वडाला में कुछ सीन और एक सेक्सी आईटम नंबर करने की खबर है। आपको बताते चले की इस फिल्म में अभिनेता से प्रोड्यूसर बने जॉन अब्राहम, मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं जहाँ फिल्म में जॉन अब्राहम गैंग्स्टर मनया सुरवे का किरदार कर रहे है।

जब फिल्म में जॉन और बिपाशा दोनों हैं तो मन में ये सवाल आना लाजमी है की क्या दोनों एक बार फिर फिल्म में ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे इस सवाल के जवाब लिए जहाँ एक ओर दर्शक परेशान हैं वहीं बॉलीवुड में भी हलचल है।

अगर सूत्रों की माने तो इस फिल्म में बिपाशा जॉन से नहीं बल्कि मनोज वाजपेयी से ऑन स्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। मनोज इस फिल्म में दाऊद के छोटे भाई साबिर का किरदार कर रहे है। फिल्म में बिप्स मनोज की गर्लफ्रेंड है और उनके बीच एक गरम आईटम नंबर और कुछ लव मेकिंग सीन है।

बहरहाल अब देखना ये है की क्या इस फिल्म के नाते ही सही जॉन और बिप्स दोबारा एक दूसरे के करीब तो आयेंगे। अगर सूत्र की माने तो हां बिलकुल दोनों आमने सामने होंगे और शायद ये भी हो की दोनों के बीच फिर कुछ बात बन जाये।

वहीं इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मनोज बड़ा स्पष्ट उत्तर देते हुए कहते है की, "ये तो मुझे आप लोगों (मीडिया) से ही पता चला है की फिल्म में मेरी अभिनेत्री बिपाशा होंगी और मैं उनके साथ रोमांस करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X