नौजवानों के संग इश्क लड़ाएंगी बिपाशा

By Staff

Bipasha Basu
बिपाशा आने वाली फिल्मों में अपने से कम उम्र के नौजवानों के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी. उनकी आने वालो दो फिल्मों में उनके अपोजिट नायक होंगे रणवीर कपूर और नील नितिन मुकेश. ये दोनों की एक्टर बिपाशा से काफी जूनियर हैं.

रणवीर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बचना ए हसीनों में बिपाशा के साथ दिखेंगे तो नील नितिन एक नए निर्देशक जहांगीर सुरती की फिल्म फ्रीज में उनके अभिनेता होंगे. उल्लेखनीय है कि दोनों ही अभिनेताओं ने बीते साल ही डेब्यू किया है. इस वक्त 29 साल की बिपाशा ने इन दोनों प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इन फिल्मों की पटकथा पसंद आई इसलिए उन्होंने इसके लिए हां कर दी.

नील नितिन उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. वे कहते हैं: मैं हमेशा से उनका प्रसंशक रहा हूं, उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत रोमांचक होगा. वैसे देखें तो बॉलीवुड में भले कम फिल्में बनी हों मगर अपने से बड़ी उम्र की स्त्री से प्यार करने की कहानी अछूती नहीं है. इससे पहले डिंपल के अपोजिट कई छोटी उम्र के अभिनेता काम कर चुके हैं. दिल चाहता है में अक्षय खन्ना , बीइंग साइरस में सैफ अली खान और लीला में अमोल महात्रे.

इसके अलावा फिल्म माया मेमसॉब में शाहरुख अपने से बड़ी उम्र की दीपा साही से प्रेम करते नजर आते हैं. राखी गुलजार ने ऋषि कपूर के साथ दूसरा आदमी में काम किया है. अगर भूले न हों तो सौदागर में अमिताभ बच्चन ने अपने से बड़ी उम्र की नूतन के साथ काम किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X