बिपाशा और राणा का रोमांस इन गोवा

इनकी फिल्म 'दम मारो दम' की शूटिंग गोवा में ही हुई थी तब खबर थी कि ये दोनों सुबह के 4 बजे तक बाते किया करते थे। इसी वजह से इन्हें मीडिया ने '4 एएम फ्रेंड्स' का टाइटल भी दे दिया। अब ये कपल एक बार फिर से गोवा में कुछ पल बिताने जा रहा है।
27 से 29 दिसंबर को यहां होने वाले सनबर्न फेस्टिवल के लिए बिपाशा और राणा ने अपने पासेस भी बुक करा लिए हैं। लेकिन बिप्स तो अपनी फिल्म प्लेयर्स के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। और उनके शेड्यूल में 27 दिसंबर की डेट दिल्ली और चंडीगढ़ के नाम कर दी गई है जहां वो फिल्म 'प्लेयर्स' को प्रमोट कर रही होंगी।
अब देखते हैं कि बिप्स किस तरह से राणा के लिए डेट को मैनेज करती हैं। अगर ये कपल गोवा में साथ नजर आया तो इस बात का कनफर्मेशन तो मिल ही जाएगा कि ये दोनों वाकई में एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब तो हमें भी गोवा के फेस्टीवल का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications