घर वापस लौटीं बिपाशा बसु
इस पूरे वर्ष जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अपने काम में इतने व्यस्त रहे कि अपने घर पर ध्यान नहीं दे पाए। दोनों ही अपने लिए नए घर बनवा रहें है। बिपाशा बसु का घर बनकर तैयार हो चुका है आज उनके घर का गृह प्रवेश है।
वहीं जॉन को अभी इंतजार करना पड़ेगा। उनके घर में अभी काफी समय लगने की संभावना है। फिर भी वे बिपाशा बसु के घर बन जाने पर काफी खुश है। जो भी हो वह घर उनका भी तो है।
घर बन जान पर बिप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, '' मुझे खुशी है कि मेरा अपना घर तैयार हो गया है अब मेरी दुनियां थोड़ी बड़ी हो गई है। पहले एक छोटे से फ्लैट में रहना पड़ता था अब कम से कम सांस लेने की जगह मिल गइ है।''


Click it and Unblock the Notifications