जॉन और विपाशा में बहुत अंतर है

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का सात जनवरी को 31वां जन्मदिन था और उन्होंने अपने परिवार व दोस्तों के साथ धूम-धाम से अपना जन्मदिन मनाया। बिपाशा कहती हैं कि जन्मदिन के शौक के मामले में वह अपने पुरुष मित्र जॉन अब्राहम से अलग हैं।

बिपाशा कहती हैं कि जब वह जन्मदिन का केक काटती हैं तो जॉन उनसे दूर-दूर रहते हैं। उनका कहना कि वह दिनभर पारिवारिक लोगों और दोस्तों के अलग-अलग समूहों के साथ केक काटती रहती हैं। इस खास दिन पर वह न तो फोन पर बात करती हैं और न ही एसएमएस करती हैं लेकिन जन्मदिन के अगले दिन वह फोन पर मिले शुभकामना संदेशों के जवाब देती हैं।

जॉन का जन्मदिन 17 दिसम्बर को होता है लेकिन इस अवसर पर वह नदारद रहते हैं जबकि बिपाशा लोगों के बीच ही जन्मदिन मनाती हैं। इस बार बिपाशा अपना जन्म दिन मनाने के लिए जॉन के साथ दिल्ली पहुंची थीं और दोपहर के खाने के वक्त तक वह मुंबई में अपने परिवार के साथ थीं। बिपाशा कहती हैं कि यह उनका दिल्ली में पहला जन्मदिन था। उन्होंने कहा कि चूंकि वह दिल्ली में पैदा हुई हैं इसलिए उनका वहां से विशेष संबंध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X