बिपाशा ने भी लंदन के ख्वाब देखे
मल्लिका शेरावत और शिल्पा शेट्टी को मिली अंतरराष्ट्रिय ख्याति ने बाम्बसेल बिपाशा बसु को बेचैन कर दिया है। अब वे भी उनकी तरह विदेशों में लोकप्रिय होना चाहती है।
सुनने में आ रहा है कि बिपाशा को हॉलीवुड के एक रियलिटी शो में जज बनने का न्योता मिला है। इसके लिए उन्हें काफी बड़ी रकम देने की पेशकश की गई है। इस शो में बिपाशा के अलावा दूसरी महत्वपूर्ण सेलिब्रिटी भी नजर आने वाली है।
बिपाशा शो में काम करने के लिए तैयार हो गईं है। हालांकि इस शो के कुछ एपिसोड में ही बिपाशा को दिखाया जाएगा। लेकिन हॉलीवुड में दिखने के मोह को बिपाशा छोड़ नहीं पा रहीं है।
वैसे बिपाशा भारतीय टेलीविजन पर भी एक रियलिटी शो की मेजबानी करने वाली है। यह शो शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तैयार कर रहीं है।
बिपाशा बसु बॉलीवुड मल्लिका शेरावत रियलिटी शो लंदन शिल्पा शेट्टी bipasha basu bollywood london mallika sherawat reality show shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications