जॉन हैं सबसे सेक्सी: बिपाशा

उनका कहना है कि जॉन अब्राहम का कोई सानी नहीं है और वह सबसे आकर्षक पुरुष हैं। विपाशा ने कहा,'' 2007 में मुझे सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला था और 2008 को जॉन को। अगर लोग जॉन को सबसे सेक्सी नही चुनते तो लगता कि लोगो ने कुछ गलत किया है। मैं ऐसा इसलिए नही कह रही कि जॉन मेरे दोस्त है बल्कि वो इसके हकदार है।''
फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन के अंग प्रदर्शन के बारे में बिपाशा ने कहा कि रणबीर कपूर ने 'सांवरिया' में कपड़े उतारे तो किसी ने कोई सवाल नहीं पूछा लेकिन जॉन को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "जॉन के पास आकर्षक शरीर है और जॉन ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है उस पर उन्हें गर्व है।"
गौरतलब है कि बिपाशा इन दिनों राहुल ढोलकिया की फिल्म 'लम्हा' की शूटिंग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications