लड़के नहीं बिपाशा खुद हैं लूजर: पूनम पांडे
आपने सुना होगा कि दो बिल्लियों की लड़ाई में हमेशा बंदर का फायदा होता है कुछ यही हाल है बॉलीवुड बालाओं का। जब भी दो बालाएं आपस में लड़ती हैं तो फायदा अक्सर किसी तीसरे को होता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हो रहा है न्यूड होकर अपनी खुशी जाहिर करने वाली पूनम पांडे और बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु के बीच।

ट्वीटर पर कल ही बिपाशा ने लिखा कि आजकल के लड़के लूसर हैं वो अपनी देखभाल करने के लिए अपनी गर्लफ्रैंड में मां ढूंढ़ते हैं और पूनम पांडे को एक और मौका मिल गया खुद को लाइमलाइट में लाने का। उन्होने भी बिपाशा को घेरे में लेते हुए कहा कि लड़के नहीं बिपाशा खुद एक लूसर हैं।
ट्वीटर पर ये लड़ाई कुछ यूं शुरु हुई- बिपाशा ने लिखा "अरे ये तो लड़के हैं ना आज कल बिल्कुल लूसर टाइप होते हैं। वो सहारा ढूढ़ते रहते हैं सारे टाइम। सच कहूं तो लड़कों की ये क्वालिटी है कि वो हमेंशा मां ढ़ूढते हैं और कभी कभी आप मां का रोल निभाना नहीं चाहतीं, ये सच में बहुत बोरिंग है। अगर कोई लड़का मुझे दुखियारी जैसी वाइब्स देता है तो मेरी तरफ से उसके लिए ना है, प्लीज मुझसे दोबारा बात मत करना।"
और इसके तुरंत बाद ही पूनम पांडे ने कहा सिर्फ इसलिए क्योंकि आपने अपनी जिंदगी में सारे लूसर लड़के चुने इसका मतलब ये नहीं कि सारे लड़के लुक्खे हैं। अगर आज सारे लड़के लूसर हैं तो क्या आप किसी बूढ़े, मोटे और अमीर आदमी के साथ अपनी जिंदगी बिता दोगे।"
इसके बाद भी जब पूनम को सुकून ना मिला तो उन्होंने सीधे बिपाशा पर निशाना साधते हुए कहा "सच तो ये है कि जो एक्टर बॉलीवुड में एक सदी बिताने के बाद भी अपने करियर से संतुष्ट नहीं है तो लूसर कौन हुआ? अगर आप आज तक अपने ब्याफ्रैंड को मां की तरह देखभाल करती रहीं तो मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि बड़े हो जाओ।"
एक बाद एक ट्वीट करके पूनम पांडे ने आखिरकार बिपाशा बासु को गलत साबित करने की पूरी कोशिश की लेकिन इन दो बालाओं की लड़ाई में लड़के काफी खुश हैं आखिर बॉलीवुड की दो सेक्सी बालाओं की बातों का मुख्य टॉपिक बनकर किसे खुशी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications