अपने सपनों का महल बनाएंगी बिपाशा

By Staff

बालीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने आशियाने का पुनर्निर्माण कराना चाहती हैं। वह मानती हैं कि इससे उनकी ऊर्जा बनी रहेगी। बिपाशा अपने पुराने मकान की जगह नया मकान नहीं खरीदना चाहतीं बल्कि उसे ही तोड़कर अपने सपनों का 'ताजमहल' बनाना चाहती हैं।

बिपाशा कहती हैं, "मैं जहां रह रही हूं, उस जगह से खुश हूं। दुनिया की किसी भी दूसरी जगह के लिए मैं इसे छोड़ना नहीं चाहूंगी। यहां कुछ गलत नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि इसके निर्माण के दौरान मैं इसे समय नहीं दे पाई थी।"

बिपाशा ने आईएएनएस से कहा, "मैं अपने मन-मुताबिक निर्माण नहीं करवा पाई थी। अपनी ऊर्जा बनाए रखने के लिए मैं अपने आशियाने में कुछ बदलाव लाना चाहती हूं।"

अपनी अधूरी फिल्में निपटाने के बाद बिपाशा कुछ दिनों तक आराम करना चाहती हैं। वह कहती हैं, "अपने मकान के पुनर्निर्माण के लिए मैं कुछ दिनों तक अपने काम से छुट्टी चाहती हूं। अपने जन्मदिन पर मैं खुद को यह उपहार देना चाहती हूं।"

मनपसंद रंग और गुणवत्तापूर्ण लकड़ियां, टायलें व इसमें लगने वाले अन्य जरूरी सामान ढूंढ़ने के लिए बिपाशा दुनिया के कोने-कोने तक जाना चाहती हैं। मानसून के बाद बिपाशा पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X