कैटरीना की तरह अब बिपाशा भी पूरे कपड़े में
अभी तक आपने अक्सर सुना होगा कि एक हीरोइन ने अगर किसी फिल्म में कपड़े उतार दिये तो दूसरी भी उसकी नकल करते हुए अंगप्रदर्शन करने लगी लेकिन शायद अब वक्त बदल रहा है इसलिए हीरोइन अब नॉन-ग्लैमरस किरदार को तवज्जो देने लग गई हैं वो भी वो अभिनेत्रियां जिन्हे सिर्फ जाना ही जाता ग्लैमर के तौर पर। हम बात कर रहे हैं बिपाशा बसु की जो कैटरीना की दिखायी राह पर चल पड़ी हैं।
बिपाशा को भी कैटरीना कैफ की तरह नॉन-ग्लैमरस किरदार पसंद आने लगे है। बिपाशा बासु अपनी आनेवाली फिल्म लम्हा में एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में बिपाशा बहुत ही नॉन-ग्लैमरस किरदार में नज़र आएंगी। इस फिल्म में बिपाशा ने कई जगह बुर्का पहना है तो कई जगह वो बिना मेकअप के हैं।
पढ़े : हेमामालिनी बनेंगी कैटरीना
फिल्म राजनीति में कैटरीना ने भी नॉन-ग्लैमरस किरदार निभाया था और उन्होंने फिल्म के कई हिस्सों में बिलकुल भी मेक अप नहीं किया था। अब देखना यह है कि जिस तरह राजनीति में नॉन-ग्लैमरस कैटरीना को दर्शकों ने जितना पसंद किया, क्या वह बिपाशा को भी इस फिल्म में उतना ही पसंद करते हैं या नहीं । यह फिल्म 16 जुलाई को रिलीज़ होगी और बिपाशा के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और कुणाल कपूर भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications