'न्यूयार्क' देखकर रो पड़ी बिपाशा
जॉन अब्राहम के लिए काफी खुशी की बात है कि उनकी फिल्म न्यूयार्क को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म को देखकर उनकी प्रेमिका बिपाशा बसु भी खुद को रोने से रोक नही पाई।
जॉन के खुद बताया, '' बिपाशा फिल्मों को लेकर मेरी काफी आलोचना करती है। किसी भी फिल्म में मेरे लुक को लेकर पहले से ही बता देती है कि फिल्म चलेगी या नही। न्यूयार्क के लिए उसका कहना था कि जॉन प्रशंसा पाने के लिए तैयार रहो और सच में वही हुआ। सभी लोग मेरे अभिनय की तारिफ कर रहे है। जब बिपाशा ने फिल्म को देखा तो मेरे टार्चर वाले सीन को देखकर रो पड़ी।''
कबीर खान की इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। यही नही फिल्म विदेशों में भी धूम मचा रही है।
कबीर खान जॉन अब्राहम न्यूयार्क बालीवुड बिपाशा बसु bipasha basu bollywood john abraham kabir khan new york


Click it and Unblock the Notifications