विपाशा ने अब चुप्‍पी तोड़ी

पिछले शनिवार को विपाशा विना कुछ बताए शुटिंग छोड़कर मुम्बई रवाना हो गई, जबकि संजय दत्त उसी दिन शुटिंग के लिए पहुंचे थे। विपाशा और संजय को एक साथ शुटिंग करना था।
फिल्म के निर्माता राहुल ढोलकिया और संजय दत्त सभी उनके अचानक शुटिंग के बीच से चले जाने से हैरान थे। राहुल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन विपाशा ने सिर्फ इतना कहा कि आप मेरी समस्या नही समझ सकते क्योंकि आप महिला नहीं है।
दरअसल हर शुटिग स्थ्ाल पर विप के प्रशंसको की इतनी भीड़ हो जाती थी कि सम्हालना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा इसी बीच फिल्म के युनिट को सुरक्षा देने पुलिस में से एक पुलिस ने शुटिंग के बीच विपाशा से अपने प्रेम का इजहार कर दिया था।
विपाशा के घर वाले भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में थे। इसलिए विपाशा ने वहां से वापस आने को फैसला कर लिया।
अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म की अगली शुटिंग कुल्लू मनाली में की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications