जॉन की तरह अब फिल्में बनायेंगी बिपाशा बसु
बॉलीवुड की हॉट बेब बिपाशा बसु भी अपनी समकालीन अभिनेत्रियों की तर्ज पर प्रोड्यूसर बनने जा रही है। इस बात का खुलासा खुद बिपाशा ने किया है। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से इस पर विचार कर रही थीं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब उन्हें लगता है कि वक्त आ गया है इसलिए वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलने जा रही है।
वैसे बिपाशा के बारे में कहा जा रहा है कि वो जॉन अब्राहम को मजा चखाने के लिए यह काम कर रही है। क्योंकि जॉन ने भी हाल ही में कहा था कि वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलने जा रहे हैं। और उनकी यह कंपनी लीक से हटकर फिल्म बनायेगी। जिसके बाद से बिपाशा बसु ने यह खुलासा किया कि वो फिल्में बनाने जा रही हैं।
हालांकि बिपाशा ने कहा कि वो किसी की नकल नहीं कर रही है उनके जेहन में लंबे समय से यह स्कीम थी। खैर जो भी हो बिपाशा का नाम भी अब उन अभिनेत्रियों में लिस्ट में शामिल हो गया है जो निर्माता बनने जा रही हैं जैसे प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी।


Click it and Unblock the Notifications
