मेरी अफेयर की खबरों से तंग आ चुकी हूं: बिपाशा

बिपाशा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, काफी लम्बे समय से मेरा नाम कुछ लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है। वक्त बितने के साथ ब्रेकअप और फिर से एक होने और शादी की कहानियां बन रही हैं। मैं चाहती हूं कि यह सब रुक जाएं क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।
बिप्स ने कहा कि 'मौज मस्ती पसंद करने वाले लोगों का मतलब तुच्छ नहीं होता। लोगों से मिलने का मतलब उनके साथ वक्त गुजारना नहीं है। ' बिपाशा का नाम शाहिद कपूर और राणा दागुबत्ती जैसे अभिनेताओं से जुड़ता रहा है।
खबर है कि जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा अकेली हैं। वहीं जॉन अपनी नई गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचाल के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। वह कह चुके हैं कि वह कभी भी शादी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications