मीडिया पर क्यों भड़कीं बिपाशा..पोज देने से किया इंकार
बिपाशा बसु ने मीडिया को पोज देने से इंकार कर दिया।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ही फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करना पसंद करते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया साइट पर भी काफी एक्टिव हैं। इतना ही नहीं ये दोनों कभी भी मीडिया को भी तस्वीरें देने से इंकार नहीं करते।हां तक कि उन्होंने अपनी शादी में भी बाकि सेलिब्रिटी की तरह मीडिया को दूर नहीं रखीं।
[2017 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. बिग बजट.. दमदार क्लाईमैक्स.. FINAL है!]
लेकिन कुछ भद्दे कमेंट्स से बिपाशा बसु इतनी नाराज हो गईं उन्होंने मीडिया को तस्वीरें लेने देने से इंकार कर दिया। जी हां ये सच है। एक पॉपुलर इंग्लिश अखबार के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु दोनों ही फोटोग्राफर को तस्वीरें देने से नहीं हिचकिचाते हैं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि बिपाशा बसु अच्छी खासी नाराज हो गईं।

दरअसल एक फोटोग्राफर ने इस कपल की जिम की तस्वीरें पोस्ट की थी और इसके लिए उनकी काफी आलोचना भी
हुई थी।इन तस्वीरों पर किए गए कमेंट्स काफी भद्दे और अश्लील थे। एक शख्श ने कमेंट किया था कि "ये दोनों अपने बिल कैसे चुकाते हैं? उनका शायद कोई बिजनस होगा। क्या इसपर कोई स्कूप है।"
इसके बाद बिपाशा बसु काफी नाराज हो गईं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन तस्वीर पर ऐसे कमेंट उन्हें नहीं अच्छे लगे। इसके बाद बिपाशा बसु ने फैसला किया है कि वो मीडिया के साथ तस्वीरें नहीं शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications