दुनिया के सारे लड़को के साथ मेरा अफेयर हैः बिपाशा

आज कल बिपाशा बसु अपनी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही बिजी रह रही हैं। वह लगातार एक के बाद एक फिल्मों के लिए काम करती ही जा रही हैं। इन दिनों वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राज 3' के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ ही वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'सिंग्युलैरिटी' के पर्दे पर आने का इंतजार भी कर रही हैं।

bipasha basu
दरअसल उनकी यह फिल्म काफी समय पहले ही पर्दे पर आ जानी थी लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बच जाने के चलते यह फिल्म समय पर रिलीज नहीं की जा सकी। साथ ही बाद में ऐसी अफवाह भी आने लगी कि यह फिल्म अब रिलीज ही नहीं होगी।

वैसे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और फिल्म के स्टार जोश हार्टनेट के अफेयर की भी चर्चा थी। इसपर बिपाशा का कहना है कि मैरा अफेयर दुनिया के हर लड़के के साथ है इसके आगे मैं और कुछ नहीं कहना चाहती।

अपने हॉलीवुड के एक्सपिरियंस शेयर करते हुए बिप्स कहती हैं कि फिल्म निर्देशक रोलैंड जोफे बहुत प्रोफेशनल हैं। उनके साथ बहुत कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में फर्क बताते हुए इस बाला का कहना है कि दोनों फिल्मों में केवल बजट का ही फर्क होता है।

हम भी उतनी ही मेहनत करते हैं जितनी वो अपनी फिल्मों के लिए करते हैं। बल्कि थोड़ी ज्यादा ही करते हैं लेकिन उनके पास बेहतर तकनीक और बड़े बजट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X