बिप्स और माधवन का लिप लॉक!
बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु और आर माधवन की जोड़ी इन दिनों अपनी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स को प्रमोट करने में लगीं है। खबर तो यह भी है कि इस फिल्म में बिपाशा और माधवन के बीच किस सीन भी है। लेकिन बिपाशा के एक ट्वीट ने इस सीन को कुछ और ही रंग दे दिया है।
बिप्स ने ट्विटर पर लिखा है कि मैने हाल ही में मेरे और माधवन के बीच किस सीन से जुड़ी खबर पढ़ी। मुझे समझ नहीं आता की मीडिया में इस तरह की खबरों को क्यो जगह दी जाती है। माधवन एक अच्छे कलाकार हैं उन्हें पता है कि सेट पर किस तरह से व्यवहार करना चाहिए खासतौर पर लेडीज के साथ।
अब इस तरह की बात सुनकर तो यही लगता है कि इस फिल्म में कोई कि सीन है ही नहीं। वैसे आपको एक और बात याद दिला दें कि बिप्स पहले यह कह चुकी हैं कि उन्हें अंतरंग सीन देने से ज्यादा किस सीन देने में परेशानी होती है।
अब तो इस फिल्म से जुड़ी दो तरह की खबरें आपके सामने आ रही हैं या तो इस फिल्म में किसी सी है या फिर नहीं अब यह तो फिल्म के देखने के बाद ही पता चलेगा की माजरा क्या हैं।


Click it and Unblock the Notifications