किस के समय बिपाशा को परेशान किया दुर्गंध ने
बिपाशा बसु और आर माधवन ग्रीस में अपनी फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' की शूटिंग कर रहे थे। वहां हर कोई इंडियन फूड के लिए तरस रहा था। फिर एक रोज अचानक ही उनके हाथ इंडियन फूड लग गया और पूरी यूनिट खाने पर टूट पड़ी।
खाना तो माधवन की कमजोरी है। अब इंडियन फूड देख कर उन्होंने कुछ जरूरत से ज्यादा ही खा लिया। लंच के बाद फिल्म के निर्देशक ने फिर बिपाशा और माधवन के बीच किसिंग सीन को शूट करने को कहा। वैसे तो बोल्ड बिपाशा के हाथ पांव किस के नाम से ही फूलने लग जाते हैं लेकिन निर्देशक ने जैसे तैसे बिप्स को राजी कर लिया। इस सीन से परेशान हुईं बिप्स
जैसे तैसे किस वाला सीन पूरा किया गया इसके तुरंत बाद ही बिपाशा अपने मेकअप रूम में गईं और देर तक बाहर नहीं आईं। बाद में पता चला कि किस के समय माधवन के मुंह से आ रहे दुर्गंध के कारण वो परेशान हो गईं।
दरअसल खाने में माधवन ने खूब अचार और प्याज खा लिए थे और उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा कि उन्हें किस सीन की शूटिंग करनी है। बाद में यूनिट के लोगों ने माधवन की खूब हंसी उड़ाई और इसमें बिपाशा भी शामिल हो गईं। तब से माधवन खाते समय अचार और प्याज से दूर रहने लगे।


Click it and Unblock the Notifications











