अमर वाणी से बिपाशा को बचाने आई सेलीना जेटली

ऐसे बुरे वक्त में बिपाशा का साथ देने बॉलीवुड की एक दूसरी हॉट अभिनेत्री मैदान में कूद गई हैं और वो कोई नहीं बल्कि सेलीना जेटली हैं। सेलीना का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है इस टेप में बिपाशा की आवाज नहीं है। सेलीना ने ट्विटर पर कहा, 'इस मामले में मैं बिपाशा के साथ खड़ी हूं। मैंने टेप सुना है और मुझे पूरा यकीन है कि इसमें बिपाशा नहीं है। मैं बिप्स को कोलकाता के दिनों से जानती हूं और उनकी आवाज टेप में नहीं है।'
बिपाशा ने खंडन किया है कि उन्हें जबरदस्ती इस विवाद में घसीटा जा रहा है और उनका अमर सिंह के इस टेप कांड से कोई लेना देना नहीं है। बिपाशा ने ये भी साफ किया कि उन्होंने कभी भी अमर सिंह से फोन पर बात नहीं की है। वैसे अब ये तो वक्त ही बताएगा कि बिपाशा की अमरवाणी का राज क्या है।
amar singh अमर सिंह टेप ट्विटर बिपाशा बासु बॉलीवुड विवाद समाजवादी पार्टी सेलीना जेटली bipasha basu bollywood celina jaitley controversy samajwadi party tape twitter


Click it and Unblock the Notifications