बिपाशा बसु कर सकती हैं मर्डर 3

ज़ूम के हवाले से यह खबर आई है कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बंगाली बाला बिपाशा बसु हो सकती है। जी हां ब्रेकअप का असर बिपाशा ने खुद के लुक्स पर नहीं पड़ने दिया है साथ ही साथ वह अपना पुरा ख्याल भी रखती है। वो पहले से ज्यादा एक्टीव हो गयी हैं। इतना ही नहीं अगर सूत्र की माने तो हाल ही में बिपाशा भट्ट के ऑफिस में देखी गयी थी जहां पर वो अपनी आने वाली फिल्म के बारे में चर्चा करने गयी थी।
आपको याद होगा की बिपासा भट्ट कैम्प की जिस्म में जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थी उसके बाद बिपाशा ने इस कैंप की ओर मुड़ कर नहीं देखा। लेकिन आज एक बार फिर बिपाशा ने भट्ट कैम्प की ओर रूख किया है देखने वाली बात यह होगी कि इस बार बिपाशा अपने जादू भरे जिस्म से लोगों को मदहोश कर पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications