इस उम्र में जॉन को शादी कर ही लेनी चाहिएः बिपाशा
जॉन से ब्रेकअप के बास सिंगल स्टेटस का मजा ले रहीं बिपाशा बसु ने वैसे तो शादी की तैयारियां कर ली हैं। लेकिन कमी है तो बस मिस्टर राइट का। काफी समय तक ब्वॉयफ्रेंड रहे जॉन अब्राहम के शादी की तैयारियों को देखते हुए बिपाशा ने यह भी कहा है कि जॉन की उम्र काफी हो चुकी है, शादी कर लें तो अच्छा है।
जब से बिपाशा और जॉन का ब्रेकअप हुआ है तब उनका नाम जोश हरनेय, राणा दग्गुबती और शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया। हर बार बिपाशा ने इन लोगों के साथ रिलेशनशिप को लेकर इंकार ही किया है।
बिप्स वैसे तो शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन उन्हें उनके मिस्टर परफेक्ट का इंतजार है। वह उनके वेलकम का बेस्ब्री से इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि जॉन ने प्रिया रूंचाल से सगाई कर ली है, ऐसी खबरें आ रहीं है कि वह मई में शादी भी कर लेंगे।
अब जॉन को तो प्रिया मिल ही गई है। देखते है ब्लैक ब्यूटी बिपाशा का इंतजार कब खत्म होता है, उन्हें उनका मिस्टर राइट कब मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications