भड़की बिल्लो रानी कहा कोई अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल न करे

बिल्लो रानी बिपाशा बसु आजकल मीडिया पर जब चाहें भड़क जाती हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे की बिल्लो को इतना गुस्सा क्यों आता है तो हम बताते हैं दरअसल हाल ही में मीडिया में खबर आ रही थी कि उनकी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स के फ्लॉप होने का जिम्मेदार वह माधवन को मानती हैं। इतना ही नहीं बिप्स ने तो यह भी तय कर लिया है कि वह आगे माधवन के साथ फिल्म में काम भी नहीं करेंगी।

इसी बात का गुस्सा निकालते हुए बिपाशा ने मीडिया पर जमकर बरसते हुए कहा कि किसी को भी अपनी ताक़त का ग़लत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माधवन बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। मुझे खुशी होगी कि मैं उनके साथ दोबारा किसी फिल्म में काम करूं।

आगे वह कहती हैं कि माधवन न सिर्फ एक अच्छे को स्टार हैं, बल्कि हम अच्छे दोस्त भी बन चुके हैं। माधवन के साथ मैं हर फिल्म करूंगी, जिसमें हमें कास्ट किया जाएगा। माधवन ने भी इस बारे में अपने ट्विटर पर लिखा है कि हमारे लिए ऐसी बातें मायने नहीं रखतीं। इनकी हमें चिंता भी नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X