हॉलीवुड एक्टर जोश संग इश्क फरमा रही हैं बिपाशा बसु

फिल्म के यूनिट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म की यूनिट के बाकी सदस्य एक होटल में भी रुके थे और बिपाशा जोश के साथ किसी दूसरे होटल में रुकी थी। शूटिंग के दौरान बिपाशा और जोश की कुछ तसवीरें भी मीडिया में दिखाई गयी थीं। जो उन्होंने एक पार्टी के दौरान खिंचवाई थी। इस पार्टी में दोनों बहुत खुश और एंजॉयमेंट के मूड में नजर आ रहे थे।
हालांकि कुछ ही दिनों पहले बिपाशा के साथ राणा का नाम भी जोड़ा गया था। लेकिन उस समय भी बिपाशा ने किसी दूसरे के अपनी लाइफ होने की बात कह कर उनका रास्ता साफ कर दिया था। अब फिर से चर्चा है कि बिपाशा को दोबारा से इश्क हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications