बिपासा ने चोरी छुपे की हरमन बावेजा से सगाई

डीनू मौर्या से झगड़ा
बॉलीवुड की सेक्सी एंड हाट गर्ल बिपासा की अभिनेता डीनू से गहरी दोस्ती थी। फिल्म राज में दोनों की केमैस्ट्री दर्शकों को साफ नजर आई। डीनू-बिपासा ने साथ में कुछ विज्ञापन भी किए थे। कुछ नामी मैगजीनों के कवर पेज पर भी उनके रोमांस के चर्चे नजर आए। डीनू के दूसरी लड़कियों से अफेयर के चलते दोनों में झगड़ा हुआ और वे अलग हो गए।
जॉन अब्राहम की लिव-इन थी बिपासा
बिपाशा बसु की शादी एक समय लगभग जॉन अब्राहम से होनी तय हो गई थी। बिपाशा लगभग 9 साल तक लिव इन रिलेशन शिप में रहीं। दो साल पहले यह अफेयर अचानक टूट गया। हालांकि जॉन और बिपाशा दोनों ने ही इस बारे में कभी भी सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। यह अलग बात है कि जॉन और बिपाशा सबके सामने एक-दूसरे से मिलने से बचते रहे हैं। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन की जिंदगी में प्रिया रुंचाल नाम की एक लड़की आई। प्रिया अमेरिका में बैंकिंग की पढ़ाई कर रही थीं। पहले इन्होंने चुपचाप सगाई की और बाद में शादी। हालांकि जॉन की ओर से अभी भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications