खूबसूरती की खासी कीमत चुकायी बिपाशा ने
बॉलिवुड के सितारे भले ही खूबसूरत दिखते हैं, लेकिन इन्हें अपनी खूबसूरती की खासी कीमत भी चुकानी पड़ती है. कुछ हफ्ते पहले एक मिनट की एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बिपाशा के सामने ऐसी सिचुएशन आ गई कि उन्हें तीन घंटे के अंदर दूसरी बार अपने बाल कलर करवाने पड़ते. ऐसे में अगर उनकी हेयर ड्रेसर सपना अड़ती नहीं तो बिपाशा को एक और बार अपने बालों का कलर चेंज करवाना पड़ता.
दरअसल, बिपाशा के बालों का कलर ब्राउन है और इस शैंपू के विज्ञापन के लिए उन्हें डीप ब्लैक शेड में बाल कलर करवाने को कहा गया था. जैसे ही बिपाशा ने अपने बाल कलर करवाए, वैसे ही प्रॉडक्शन कंपनी से फोन आ गया कि वह अपने बालों को नेचरल कलर में ही रहने दें. जब उन्हें यह बताया गया कि बिपाशा अपने बाल पहले ही कलर करवा चुकी हैं , तो कंपनी वाले उनसे दोबारा बाल कलर करवाने पर जोर देने लगे.
हालांकि उनकी ओर से हुई गलती के लिए उन्होंने बिपाशा से सॉरी भी कहा, जिस पर बिपाशा तो एक बार बाल दोबारा कलर करवाने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन सपना ने इस बात के लिए साफ इनकार कर दिया. सपना का कहना था कि इस तरह बिपाशा के बालों का टेक्सचर बुरी तरह बिगड़ जाता, जिससे बाद में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता. इसके बाद हमेशा की तरह बिपाशा ने डीप ब्लैक कलर के अपने बालों के साथ उस ऐड फिल्म की शूटिंग पूरी की.


Click it and Unblock the Notifications