..................... Bipasha Basu getting close to Shahid and Salman, सल्लू या शाहिद कौन होगा बिपाशा के ज्यादा करीब - Hindi Filmibeat

सल्लू या शाहिद कौन होगा बिपाशा के ज्यादा करीब

मुंबई। जॉन अब्राहम से दूरी बनाने के बाद अब बिपाशा बसु एक बार फिर से अपने पुराने दोस्तों से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इन करीबी दोस्तों में शाहिद कपूर और सलमान खान का नाम शामिल है। खबर है कि हाल ही में शाहिद कपूर द्वारा रखी गई डिनर पार्टी की खास मेहमान बिपाशा बसु थीं।

बताया जा रहा है कि शाहिद के फिटनेस ट्रेनर की मदद से बिपाशा और शाहिद एक दूसरे के करीब आए। और उसके बाद से दोनो फिटनेस के दीवाने एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त करीब बिताने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि बिप्स और शाहिद दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं तो यही कॉमन फेक्टर दोनों को एकसाथ लाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Bipasha Basu getting close to Shahid and Salman

दूसरी तरफ हाल ही में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान के साथ भी बिपाशा को निजी पल बिताते हुए देखा गया। सलमान खान के साथ बिप्स मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट में नज‍़र आईं। एक दूसरे का साथ पाकर दोनों इतने खुश थे कि उन्हें ये ध्यान ही नहीं रहा कि उनके आस पास भी लोग मौजूद हैं। दोनो देर तक तेज आवाज में एक दूसरे के साथ बात करते रहे और वहां मौजूद पब्लिक के लिए एक खबर बन गए।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही बिपाशा के उनके हॉलीवुड कोस्टार जॉश हार्टनेट के साथ भी अफेयर की खबरें आईं थीं। लंदन में चल रही हॉलीवुड फिल्म सिंगलुरेटी के शूट के दौरान बिपाशा और जॉश को काफी समय एक दूसरे के साथ देखा गया। लेकिन बिपाशा ने यह कहकर उस खबर को टाल दिया कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

खैर अब बिपाशा की जिंदगी में अगला कौन होगा ये तो वक्त ही बताएगा। फिल्हाल बिपाशा जिन्होने कुछ ही दिन पहले ट्वीटर पर सभी लड़कों को लूसर कहा था अब इन्ही लूसर में कोई विनर तलाश रही हैं देखते हैं उनकी यह तलाश किस पर खत्म होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X