जॉन को चिढ़ाने के लिए सल्लू पर डोरे डाल रही है बिपाशा!

लेकिन इन दिनों बिपाशा बड़ा ही हैरत अंगेज काम कर रही है। बिपाशा इन दिनों हर वो चीज करने पर आमदा है जो जॉन के रहते वो नहीं कर पा रही थीं। सबको पता है कि जॉन और सलमान की बिल्कुल भी आपस में नहीं बनती हैं। दोनों एक-दूजे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते है। लेकिन इन दिनों बिपाशा सलमान खान से दोस्ती बढ़ाने की जुगत में हैं। खबर आ रही है कि सलमान खान के भाई सुहैल खान की आने वाली फिल्म शेर खान में एक आयटम नंबर कर सकती हैं।
वो इन दिनों खान परिवार के काफी संपर्क में है और सलमान से बातें करते हुए देखी जा सकती हैं। अब बिप्श की सल्लू से यूं दोस्ती बढ़ाना सलमान के साथ काम करके लोकप्रिय होना है या फिर जॉन को चिढ़ाकर अपने दर्द को कम करना है। इस बारे में तो केवल बिपाशा ही जानती हैं। आपको बता दें कि सलमान और बिपाशा ने इससे पहले नो एंट्री फिल्म में साथ काम किया है। फिल्म सुपरहिट हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications