बिपाशा बसु ने करण के लिए छोड़ी अपनी प्यारी चीज..सिर्फ co-star या..
किसी को अपने कपड़ों से प्यार होता है, तो किसी को बैग्स से। किसी को अपने बालों से तो किसी को प्यार होता है अपने जूतों से। लिहाजा, बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु को भी एक ऐसी ही चीज फेवरिट है, जो वह जगह पहनती हैं। वह हैं उनके 6 इंच स्टेलिटोस(stilettos)। लेकिन पिछले दिनों बिपाशा अपनी इस फेवरिट चीज के बिना ही नजर आईं।

जी हां, अब हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, बिपाशा बसु और उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अलोन' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। लिहाजा, बिपाशा के साथ अपनी हाइट को ध्यान में रखते हुए अपनी 6 इंच की स्टेलिटोस को छोड़ फ्लैट सैंडिल पहन रही हैं। हम्मम, क्या प्यार है..इसे कहते हैं ख्याल रखना।
आपको बता दें, फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच की नजदीकियों ने काफी सूर्खयां बटोरी थी। लेकिन इन दोनों ने हमेशा ही इन खबरों को अफवाहों का नाम दिया। बहरहाल, बिपाशा आपकी इस बात से तो हमें भी समझ आ गया कि आप दोनों सिर्फ 'अच्छे दोस्त' हैं।
बहरहा, बिपाशा-करण की यह क्यूट स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में काफी पॉपुलर हो रही है। अब करण तो हाइट बढ़ा नहीं सकते तो बिपाशा ने समझदारी दिखाते हुए अपने प्यारे स्टेलिटोस को टाटा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications