'सिंगुलैरिटी' के शूट पर बिपाशा और जोश की प्रेम कहानी

बिपाशा कुछ समय पहले ही जॉन अब्राहम के साथ 9 साल से चली आ रही रिलेशनशिप से बाहर निकली है। पहली बार जौश से मिलने के बाद ही बिपाशा और जौश के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं लेकिन आज से पहले बिपाशा जौश को सिर्फ अपना एक अच्छा दोस्त बताती थीं।
लेकिन कुछ दिनों पहले ही लंदन में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक बार फिर से एक दूसरे के करीब आए और वापस आने के बाद बिपाशा ने कहा कि उनके और जौश के बीच एक मजबूत कनेक्शन है। बिपाशा ने कहा "हम को-स्टार के तौर पर मिले थे, लेकिन समय के साथ जौश और मैं एक दूसरे के करीब आए और हमे महसूस हुआ कि हमारे बीच एक जुड़ाव सा है। हम दोनों के बीच एक बहुत अच्छी कैमिस्ट्री है और स्क्रीन पर हम एक साथ बहुत अच्छे दिखते हैं।"
"हम बहुत कम ऐसे लोगों से मिलते हैं जिनपर पहली बार में ही आप भरोसा करने लगते हैं जौश ऐसे ही लोगों में से है।"


Click it and Unblock the Notifications