ऐश्वर्या, काजोल पर बिपाशा का कमेंट खानों की हिरोइनें तो गयीं!
एक समय था जब बॉलीवुड में खानों की ये इमेज थी कि उनके साथ काम करने की इच्छा हर एक नयी अभिनेत्री रखती थी। उन्हें ये लगता था कि अगर वो खानों के साथ काम कर लेंगी तो उनका करियर संवर जाएगा और उन्हें अच्छे व बड़े बजट की फिल्में मिलनी शुरु हो जाएंगी। हालांकि आज भी ये सिलसिला जारी है लेकिन कहीं ना कहीं इस लीक से हटकर कई अभिनेत्रियां खुद को उस मकाम पर ले आई हैं कि जहां नये एक्टरों को इनके साथ काम करने से अपना करियर संभला हुआ नज़र आने लगा है।
इन हिरोइनों में बिपाशा बासु भी एक हैं, जिनके साथ आज इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले कई नये एक्टर काम करने की इच्छा जताते हैं। बिपाशा बासु का खुद भी ये मानना है कि खानों के साथ काम करने वाली हिरोइनें तो बस एक दो फिल्मों के बाद नज़र ही नहीं आती हैं। जब बिपाशा से पूछा गया कि इंडस्ट्री के टॉप एक्टरों खासतौर पर खानों के साथ आप नज़र नहीं आईं तो इसपर बिपाशा का कहना था- खानों के सात काम करने वाली अभिनेत्रियां तो गायब हो गयीं। मैं अपने दम पर यहां तक पहुंची हूं मुझे इस बात का क्रेडिट दीजिये इन सब बातों में मत उलझिये।
अब बिपाशा बासु की इस बात का मतलब तो हर कोई अपने अपने हिसाब से ही लगाएगा लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि कहीं ना कहीं बिपाशा के इस स्टेटमेंट से कुछ अभिनेत्रियों को जरुर थोड़ा बुरा लग सकता है। जिनमें रानी मुखर्जी, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं। इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड के खानों के साथ काम किया और इंडस्ट्री में नाम भी कमाया लेकिन आज बॉलीवुड में ये नज़र ही नहीं आतीं।
इक्का दुक्का फिल्मों में कभी कभी नज़र आने वाली इन हिरोइनों के करियर में ठहराव सा आ गया है और शायद यही वजह है कि बिपाशा को ये महसूस हो रहा है खानों के साथ काम करने का आज कोई फायदा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
