बर्थडे नहीं हरमन संग वक्त बिताने गोवा गयीं थीं बिपाशा!
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही जैकी भगनानी की पार्टी के दौरान बिपाशा बासु को हरमन की कार में देखा गया। फिर कल 7 जनवरी को बिपाशा के जन्मदिन के दौरान गोवा के एक रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में बिपाशा बासु और हरमन को एक दूसरे के बेहद करीब आकर फोटो खिंचाते भी देखा गया। दोनों ने मिलकर दोस्तों के साथ काफी देर तक डांस किया और पार्टी की। बिपाशा के करीबी सूत्र के अनुसार बिपाशा अपनी दोस्तों के झुंड के साथ रविवार की सुबह गोवा की फ्लाइट में जाने के लिए आईं। कुछ घंटों बात हरमन ने भी उन्हें ज्वाइन किया। बिपाशा और हरमन रविवार को पूरे दिन और पूरी रात साथ ही थे और एक दूसरे के साथ डांस करते हुए भी उन्हें देखा गया।
हरमन से पहले बिपाशा बासु बॉलीवुड के हैंडसम ब्वॉय जॉन अब्राहम के साथ लव अफेयर चला चुकी हैं। साथ ही कुछ समय से उनका नाम शाहिद कपूर और राणा दुग्गाबती के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन बिपाशा ने हरमन बावेजा को ही फिल्हाल के लिए अपना लवर ब्वॉय चुना है और उनके साथ अपने रिश्ते को और भी मजबूत करने में लगी हुई हैं। खैर हो सकता है कि ये रिश्ता बिपाशा के जिंदगी के अकेलेपन को दूर कर सके।


Click it and Unblock the Notifications
