बच्चन परिवार से नाखुश बिपाशा
बालीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु हमेशा लाइमलाइट में रहना चाहती है वे चाहती है जहां कही भी उन्हें बुलाया जाए, केवल वही खास हो कोई और न हो। जब ऐसा नही होता है तो वे जाने से इंकार कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ रीबॉक कलेक्शन की लांचिंग के अवसर पर। जहां पर बिप को भी बुलाया गया था लेकिन बिप ने जाने से इंकार कर दिया।
उनके इंकार करने की वजह कोई और नही बल्कि बच्चन परिवार था। इस कार्यक्रम में बिप के साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी बुलाया गया था।
बिप नही चाहती थी कि पार्टी में उनके अलावा कोई और दिखे। इसलिए बिप ने एन मौके पर अपनी फिल्म आ देखें जरा के प्रमोशन का बहाना बनाकर जाना रद्द कर किया। वही बिप की नामौजूदगी से कंपनी वाले परेशान हो गए। क्योकि बिप रीबॉक की ब्रांड अम्बसेडर है।


Click it and Unblock the Notifications