कैट को पसंद नहीं करती बिपाशा

By Staff

Bipasha Basu
बिपाशा वसु न सिर्फ हॉट दृश्यों में बोल्ड हैं बल्कि वे अपने राय जाहिर करने में भी काफी बोल्ड हैं।

तभी तो बॉलीवुड की परंपरा के विपरीत- जहां एक्ट्रेसेज़ दूसरों के साथ संबंधों में आई खटास को बड़ी सफाई से छिपा ले जाती हैं- बिपाशा ने साफ तरीके से यह स्वीकार किया हैकि कैटरीना के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं।

करीना भी बिपाशा हिट लिस्ट में शामिल थीं। फिल्म अजनबी के दौरान ही दोनों के बीच कड़वाहट पैदा होने लगी। हालांकि अब बिपाशा इसे मीडिया की करतूत मानती हैं।

कैटरीना के प्रति अपनी नापसंदगी का इजहार वे खुलकर करती हैं। उनका कहना है कि अगर कभी उनके सामने यह आप्शन आ जाए कि करीना और कैटरीना में से ज्यादा कौन पसंद है तो वे करीना से बात करना पसंद करेंगी।

हमको दीवाना कर गए के दौरान ही कैटरीना और बिपाशा के बीच खटपट शुरू हो गई थी। मगर बिपाशा कैट से अपने खिंचे रहने की वजह जॉन अब्राहम और सलमान खान के बीच दुश्मनी बताती हैं।

बहरहाल, हम इस नतीजे तक पहुंचे हैं कि करीना के साथ हुए सुलह की वजह करीना के नए ब्वायफ्रेंड सैफ अली खान हैं, जिनके साथ मिलकर रेस में बिपाशा ने दर्शकों पर कहर बरपाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X