'सिगरेट, शराब और कंडोम... ना बाबा'
अपनी सैक्सी अदाओं से युवाओं का दिल चुराने वाली बिपाशा बासू शराब, सिगरेट और कंडोम के विज्ञापन से दूर भाग रही है.
दरअसल बिपाशा की बोल्ड इमेज को देखकर शराब, सिगरेट और कंडोम की निर्माता कंपनियों को बिपाशा बासू अपने प्राडक्ट के लिए सबसे फिट माडल लगता है. यही वजह है कि यह कंपनियां अपने प्राडक्ट के लिए बिपाशा को लेना चाहती हैं, लेकिन बिपाशा को अब अचानक ही महसूस होने लगा है कि वह तो भारतीय नारी हैं. अगर वह इस तरह के बेहुदे विज्ञापन करेगी तो भला लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे.
बिपाशा ने कहा कि वह सार्वजनिक रुप से भले ही लोगों को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए कह दे लेकिन वह किसी कंडोम कंपनी के लिए माडलिंग नहीं कर सकती. यह उसके उसूलों के खिलाफ है.
कहीं ऐसा तो नहीं बिपाशा विवाह की योजना बना रही हो, शायद इसी वजह से इस तरह के विवादित विज्ञापनों को करने से बचना चाह रही हो. इस पर बिपाशा ने कहा कि इन विज्ञापनों को न करने की वजह विवाह नहीं है.
उस पर उसके परिवार ने विवाह करने के लिए दबाव नहीं डाला है. उसने कहा कि उसके परिवार में लडकियां 30 की आयु पार हो जाने के बाद विवाह करती है और उसे भी विवाह करने की जल्दी नही है.
बिपाशा फिल्मों में बोल्ड सीन दे देगी, लोगों को कंडोम के उपयोग के लिए कहेगी लेकिन इस तरह के विज्ञापन नहीं करेगी.
यह तो वही बात है गुड़ खाये और गुलगुलों से परहेज. लेकिन क्या किया जाये, बिपाशा ने मना कर दिया है तो कंडोम और शराब कंपनियां के लिए इसी में भला है वे कहीं और कोशिश करें, जैसे राखी सावंत और मलिका शेरावत.....


Click it and Unblock the Notifications