बिकिनी पहनकर झूठ बोल रहीं है रानी
सभी जानते है कि फिल्म दिल बोले हडिप्पा में रानी मुखर्जी ने बिकिनी पहनी है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा जा रहा है तो उसे इसे स्वीकार नहीं कर रहीं है। उनका कहना है कि उन्होने बिकिनी नहीं बल्कि बिकिनी टॉप पहना है।
रानी के शब्दों में, " बिकिनी कहकर मेरे कपड़ो का अपमान न करे। इस फिल्म में मैंने सलवार के साथ बिकिनी टॉप पहना है। इस तरह के कपड़ो पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। लोग ऐसा ही देखना चाहतें है तो फिर आप इसे हौव्वा क्यों बना रहें है।"
रानी एक सच्चाई से मुंह मोड़ रहीं है उन्होने फिल्म के लिए अपने शरीर को काफी छरहरा बनाया है। इसे दिखाना तो था ही। अब रानी जो भी कहे, हमे तो सब पता है।
रानी के करियर में दिल बोले हडिप्पा क्या कर पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन रानी को अपनी मेहनत को तो नहीं छुपाना चाहिए, है ना!


Click it and Unblock the Notifications