..................... bigg boss fame veena malik ex Ashmit Patel at 46 says he will be tying knot and getting married only after salman khan - Hindi Filmibeat

कभी इस एक्टर ने प्यार में धोए वीना मलिक के अंडरगार्मेंट्स, अब 46 की उम्र में बोला- 'शादी करुंगा तो उनके...'

Ashmit Patel, Veena Malik

Ashmit Patel On Wedding: वेलेंटाइन डे पर अपनी शादी के बारे में बात करते हुए अभिनेता अश्मित पटेल ने कहा कि वह 'बड़े भैया' सलमान खान के बाद ही शादी करेंगे। थोड़े समय पहले सीरीज 'स्टेट वर्सेज आहूजा' के साथ स्क्रीन पर लौटे अश्मित ने वैलेंटाइन डे पर अपनी शादी के बारे में बात की। अश्मित ने हंसते हुए कहा, "बड़े भैया सलमान खान की शादी के बाद ही मैं शादी करूंगा।"

सलमान के बाद करुंगा शादी

'दिल दिया है' में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेता ने कहा, "प्यार विशेष रूप से रोमांटिक रिश्तों में उस व्यक्ति या रिश्ते को विशेष बनाने के लिए एक रोजमर्रा की चीज है।'' अश्मित ने कहा, ''यह रोमांटिक उपन्यासों या फिल्मों में चित्रित कल्पना नहीं बल्कि कड़ी मेहनत है। यह किसी रिश्ते में सिर्फ प्यार के बारे में नहीं है, यह प्यार से आगे बढ़कर विश्वास, कृतज्ञता और सम्मान के बारे में है।''

वेलेंटाइन डे पर अश्मित पटेल

46 वर्षीय अभिनेता ने आगे कहा, "जहां तक वेलेंटाइन डे की बात है, मैं खुद पर दबाव नहीं डालना चाहता। वेलेंटाइन डे कई लोगों के लिए भारी पड़ सकता है। यह विशेषकर उन लोगों में अवसाद की भावना पैदा कर सकता है, जो अकेले हैं। मैं लोगों को सलाह दूंगा कि वे वेलेंटाइन डे के बारे में तनाव न लें।''

उन्होंने आगे कहा, "यह एक और दिन है, जिसे हमने पश्चिम से अपनाया है, जिसे कुछ हॉलमार्क कार्ड कंपनी ने पैसा कमाने के लिए बनाया है।" शो 'स्टेट वर्सेज आहूजा' में अश्मित एक बॉलीवुड अभिनेता अंश आहूजा की भूमिका में हैं, जो अपनी नौकरानी दीपा सावंत (अनुरेखा भगत द्वारा अभिनीत) द्वारा बलात्कार के आरोपों का सामना करता है। सीरीज वॉचो एक्सक्लूसिव पर स्ट्रीम हो रही है।

पाकिस्तानी हसीना के साथ अश्मित पटेल का रिलेशन

आपको बता दें कि अश्मित पटेल बिग बॉस 4 में पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के साथ नजदीक क्यों को लेकर काफी फेमस हुए थे। दोनों की लव स्टोरी ने शो को अच्छी खासी टीआरपी तो दी लेकिन दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दोनों टीवी पर सरेआम किस करते हुए भी नजर आए थे, साथ ही कुछ ऐसी तस्वीरें भी थी जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थी।

वीना मलिक अंडरगार्मेंट्स धोते थे अश्मित पटेल

एक इंटरव्यू में वीना ने खुलासा किया था कि अश्मित शो में उनके अंडरगारमेंट्स तक धोता था। वीना मलिक के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। वीना मलिक ने कहा था कि जब आप किसी से मिलते हैं ,कुछ वक्त तक साथ रहते हैं, तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है, लेकिन मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया, बल्कि वह ही मेरे पीछे पड़ा रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X