यह लो माशूका के बाद रणबीर ने सलमान से बिग बॉस भी छीना?

हेडलाइन पढ़कर आप चौंक तो जरूर गये होंगे लेकिन दोस्तों सुनायी यही पड़ रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस का आठवां सीजन होस्ट नहीं करेंगे और उनकी जगह शो वालों ने सिने अभिनेता रणबीर कपूर को शो के एप्रोच किया है।

कहा तो यह जा रहा है कि वॉयकॉम 18 पूरी कोशिश में है कि वह किसी तरह रणबीर कपूर को शो की मेजबानी के लिए मना ले। फिलहाल रणबीर कपूर की ओर से इस बाबत कोई जवाब नहीं आया है।

लेकिन सच में अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक हैरतअंगेज बात होगी और कहीं ना कहीं लोगों को लगने लगेगा कि बॉलीवुड में सलमान खान की जगह रणबीर कपूर ले रहे हैं। वैसे निजी जिंदगी में भी सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर के साथ तथाकथित रूप से चक्कर चल रहा है। ऐेसे में सलमान के शो को होस्ट करना रणबीर कपूर समेत लोगों के लिए भी काफी हैरतअंगेज होगा।

मालूम हो कि सलमान खान ने साल 2013 में ही बिग बॉस सीजन 7 के दौरान ही कह दिया था कि वह इस शो के अगले संस्करण की मेजबानी नहीं करेंगे। वैसे सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "जय हो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'जय हो' 24 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान संग तब्बू, डेजी शाह, सारा खान और महेश ठाकुर हैं।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान हैं। पूरे एक साल बाद सलमान खान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज औऱ भी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X