..................... Bigg boss 6 will totally nude show: Rakhi Sawant | बिग बॉस की हसीनाओं से डरी राखी कहा 'बिग बॉस 6' में नंगापन छा जाएगा - Hindi Filmibeat

बिग बॉस की हसीनाओं से डरी राखी, कहा 'बिग बॉस 6' में नंगापन छा जाएगा

rakhi Sawant
हमेशा अपने बयान के चलते खबरों में बनी रहने वाली राखी सावंत काफी समय से खामोश बैठी थी। उनकी खबरें आ तो रही थी लेकिन उनके चाहने वालों को ज्यादा मजा नहीं आ रहा था। अब राखी ने सिधे टीवी शो बिग बॉस पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज बिग बॉस के ये हाल है तो 'बिग बॉस 6' में नंगापन ही छा जाएगा।

वैसे यह बात तो सच है कि बिग बॉस का माहौल पहले सीजन की तुलना में काफी बदल चुका है। बिब बॉस 4 में अश्लीलता की सारी हदें पार हो चुकी थी। उस मुकाबले में इस साल बिग बॉस के घर में कुछ हो भी नहीं रहा है उसके बाद भी राखी का यह बयान आया है कि बिग बॉस का माहौल बिगड़ चुका है।

क्या राखी बिग बॉस की हसीनाओं से डर गयी है या फिर उनको लगता है कि सब बिग बॉस में रह रही हसीनाओं को ही देख रहे हैं और उन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा है। उन्हें बिग बॉस के अपने दिन याद आ रहे हैं जब वो छोटी छोटी बातों को लेकर कश्मीरा शाह से लड़ा करती थी।

इस घर को लेकर तो आइटम गर्ल ने यह तक कह डाला कि ये लोग इस कदर लड़ रहे हैं और उन्हें ही जनता बचा रही है ज ब हम इस घर में रह रहे थे तो हमें कोई बचाने नहीं आया। ये तो वही बात हो गयी कि वो करें तो रास लीला, हम करें तो बलात्कार।

यहां पर सोचने वाली बात यह है कि ऐसे कमेंट कौन कर रही हैं ये वही राखी सावंत है जिनके शो में वल्गर बाते होती रहती है और ये खुद ही हमेशा टीवी पर अश्लील हरकतें करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X