Bigg Boss 4: प्यार की खातिर इस एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम, इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएंगे आप!

एक्ट्रेस शिवानी नारायणन एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब शिवानी ने प्यार के लिए अपनी सबकुछ कुर्बान कर दिया था। खुद शिवानी ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया। आइए जानें, क्या हुआ था शिवानी के साथ।
तमिल टेलीविजन शो के फैंस के लिए शिवानी नारायणन सबसे मशहूर चेहरों में से एक हैं। उन्होंने अभिनय की शुरुआत टीवी शो से की थी। तमिल बिग बॉस सीजन 4 में भाग लेने के बाद शिवानी को खूब फेम मिला। बेशक, वे बिग बॉस सीजन 4 की सबसे स्ट्रांग प्रतिभागियों में से एक थीं, लेकिन एक साथी प्रतिभागी, बालाजी के साथ उनके संबंधों के कारण वे खूब सुर्खियों में रहीं।
हालांकि इस सीजन को प्रसारित हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर आज भी चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शिवानी ने इस मुद्दे पर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या बालाजी के लिए उनके प्यार के कारण उनके करियर में बदलाव आया। इस बारे में शिवानी ने बात को बदलते हुए जवाब दिया कि मैं कहूंगी कि मेरा करियर ही मेरा प्यार हैं और प्यार के कारण ही मैंने अभिनय की शुरुआत की। अभिनय और सिनेमा के लिए मेरा प्यार ही वह कारण है जिससे मुझे ऐसे टॉप स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला।
आपको बता दें, शिवानी ने लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित मेगाहिट तमिल फिल्म विक्रम में एक छोटी भूमिका निभाई। शिवानी ने फिल्म में विरोधी विजय सेतुपति की तीन पत्नियों में से एक की भूमिका निभाई। बता दें, विक्रम में यूनिवर्सल स्टार कमल हासन और मलयालम स्टार फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में थे।
तमिल स्टार शिवानी ने 'सूर्या' फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जो फिल्म रिलीज होने पर चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने वडिवेलु अभिनीत हालिया फिल्म 'नाई सेकर' में भी एक भूमिका निभाई है। इसके बाद, उनके पास 'बंपर' नाम की एक फिल्म है, जिसका निर्देशन नवोदित सेल्वाकुमार ने किया है। फिल्म में जिवी फेम के अभिनेता वेट्री मुख्य भूमिका में हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।
इन सबके अलावा भी शिवानी आजकल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी खूब हॉट तस्वीरें पोस्ट फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications