पैसों के लिए बिग बॉस में आए केआरके
फिल्म देशद्रोही से चर्चा में आए अभिनेता और निर्माता कमाल राशिद खान का बिग बॉस 3 में भाग लिए जाने पर कहना था कि वे पैसो की खातिर शो में आए है।
शो के दौरान कमाल ने क्लाउडिया सिएसला को प्रपोज भी कर दिया और उनकी ओर से हां सुनने के लिए एक दिन का व्रत भी रख डाला। इस तरह की नौटंकी से शो की टीआरपी तो बढ़ रही है।
वे खुद को बाकी लोगो से बड़ा स्टार मानते है और शो में विजयी होने के प्रति आश्वस्त भी है। वैसे तो कमाल खान काफी पैसे वाले है लेकिन शो में अमिताभ बच्चन की मौजूदगी भी उन्हें खींच लाई है।
ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन शो में विजयी होगा लेकिन सभी प्रतिभागी शो की टीआरपी बढ़ाने की कोशिश में लगे हुएं है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन कमाल राशिद खान क्लाउडिया सिएसला बिग बॉस 3 रियलिटी शो bigg boss 3 claudia ciesla kamal rashid khan reality show


Click it and Unblock the Notifications