बिग बॉस 2 में होंगी शर्लिन चोपड़ा
बिग बॉस के पिछले सीजन में शर्लिन चोपड़ा ने कुछ बोल्ड डिमांड रखे थे जिसकी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब खबर है कि उन्हें बिग बास 2 के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
पिछली बार शर्लिन ने बिग बॉस में कैमरे के सामने नहाने के लिए तीन करोड़ रूपए की मांग रखी थी जिसे चैनल वालों ने ठुकरा दिया था। अब सवाल यह है कि शर्लिन यह प्रस्ताव स्वीकार करतीं है या फिर इसे ठुकरा देती है।
वैस इस बार बिग बॉस की मेजबानी अमिताभ बच्चन करने वाले है। देखते है प्रतिभागियों में कौन शामिल होता है। वैसे तो कई नामों पर चर्चा हुई है जिसमें बाबा रामदेव व वरूण गांधी तक का नाम शामिल है।
तो फिर इंतजार कीजिए, जल्दी ही यह शो प्रसारित होने वाला है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन बाबा रामदेव बिग बास 2 वरूण गांधी शर्लिन चोपड़ा baba ramdev bigg boss 2 sherlyn chopra varun gandhi


Click it and Unblock the Notifications