#Chatpata: सलमान ने दीपिका को फंसा डाला...आमिर IN शाहरूख को निकाला

बिग बॉस 10 लाइव: दीपिका ने शाहरूख की जगह आमिर को चुना। लेकिन दीपिका पादुकोण को सलमान ने ऐसा फंसाया कि उनके पास ऑप्शन ही नहीं था।

बिग बॉस 10 शुरू हो चुका है और सलमान खान का ये नया सीज़न दीपिका पादुकोण के साथ देखने में सबको कल रात मज़ा आ चुका है। लेकिन सलमान हों, दीपिका हों और कोई मूमेंट ना मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। तो मूमेंट भी मिला जनाब।

Bigg Boss 10 live update Deepika Padukone

दरअसल, दीपिका पादुकोण आई तो थीं अपनी फिल्म रिटर्न ऑफ क्ज़ैंडर केज का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए लेकिन सलमान ने उन्हें फंसा ही लिया।

सलमान ने दीपिका के साथ खेला एक गेम। जहां दीपिका के सामने थी काफी सेलिब्रिटी की फोटो। और सलमान ने दीपिका को दिया ऑप्शन कि किसे घर के अंदर देखना पसंद करेंगी।

अब सबको लगा कि जब ऑप्शन में शाहरूख खान हैं तो दीपिका किसी और को क्यों चुनेंगी। लेकिन दीपिका ने भी मार दी पलटी। उनका जवाब था आमिर खान।

लेकिन पहले वजह सुन लीजिए। दरअसल, दीपिका का मानना था कि आमिर खान अमूमन बहुत ही कम बोलते हैं तो वो आमिर को घर के अंदर लॉक करेंगी जिससे कि वो जान सकें कि आमिर असल में कैसे हैं।

वैसे दीपिका ने अपने हीरो रणवीर सिंह को सलमान खान के साथ घर में अंदर करने की भी बात कही। और उस सीज़न को होस्ट करने के लिए वो अपने हॉलीवुड हीरो विन डीज़ल को बुलाने को तैयार थीं।

बहरहाल, सलमान दीपिका को एक साथ देखकर और सेल्फी खिंचवाते सबको एक और सेल्फी याद आई। सलमान खान और कैटरीना कैफ वाली। आपको क्या लगता है दोनों में से कौन सी सेल्फी है ज़्यादा बेहतर? हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताईए!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X