..................... आमिर खान के बाद ऋतिक रोशन ने भी छोड़ी विक्रम वेधा | Big Buzz: After Aamir Khan Is Hrithik Roshan also want to walked out of Vikram Vedha Hindi Remake? - Hindi Filmibeat

आमिर खान के बाद ऋतिक रोशन भी छोड़ेंगे विक्रम वेधा ? इस वजह से बदला मन

एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2019 में सिद्धार्थ आनंद की वॉर की, जो कि सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद इसी साल ऋतिक रोशन ने फाइटर साइन की। जिसमें पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। लेकिन लगातार ऋतिक रोशन का नाम विक्रम वेधा के साथ जुड़ रहा था। माना जा रहा था कि ऋतिक रोशन ने आमिर खान को रिप्लेस कर दिया है और विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे।

लेकिन मीडिया गलियारों में अब नए गॉसिप्स पकने लग गए हैं। खबरें हैं कि ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक से पल्ला झाड़ की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि ऋतिक रोशन के लिए ये काफी कंफ्यूजिंग हो गया है। जब तक किसी फिल्म की शूटिंग न हो जाए या फिल्म फ्लोर पर न आ जाए तब तक किसी फिल्म के कंफर्म होने के बारे में नहीं कहा जा सकता है।

Hrithik Roshan

सूत्र का कहना है कि ऋतिक रोशन सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा करने के लिए तैयार हो गए थे। इसके लिए काम काम शेड्यूल भी हो गया था। सबकुछ प्लान के मुताबिक भी चल रहा था। लेकिन लॉकडाउन और कोरोना की दूसरी लहर ने सब पर पानी फेर दिया है।

अब ऐसा लग रहा है कि ऋतिक रोशन ने कुछ और ही मन बना लिया है, विक्रम वेधा करना उनके लिए अब मुश्किल लग रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स का कोई बयान सामने नहीं आया है।

 गैंगस्टर ऋतिक रोशन

गैंगस्टर ऋतिक रोशन

कहा जा रहा था कि तमिल फिल्म "विक्रम वेधा" के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन नेगेटिव रोल में नजर आने वाले थे। सैफ अली खान पुलिस अफसर तो ऋतिक रोशन गैंगस्टर के रोल में दिखते। ये रोल काफी आकर्षक होने वाला था।

 कोरोना की वजह से लटका काम

कोरोना की वजह से लटका काम

खबरें थीं कि विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन जून से काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होती लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने सबकुछ ठप्प करवा दिया।

आमिर खान ने छोड़ दी थी विक्रम वेधा

आमिर खान ने छोड़ दी थी विक्रम वेधा

लाल सिंह चड्ढा फेम आमिर खान का नाम विक्रम वेधा हिंदी रीमेक के लिए सबसे पहले सामने आया। कहा तो ये भी गया कि आमिर खान ने इस पर फिल्म पर हामी भी भर दी थी लेकिन फिर अचानक अपने हाथ इस प्रोजेक्ट से पीछे खींच लिए थे।

ऋतिक रोशन के पास काम की कमी नहीं

ऋतिक रोशन के पास काम की कमी नहीं

ऋतिक रोशन ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास कृष 4, फाइटर जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिसके लिए वह आने वाले कुछ महीने के लिए एकदम बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X