बिग बी के आलाप से सब हैरान
बिग बी की गायन प्रतिभा से सभी परिचित है, लेकिन फिल्म अलादीन में उनके गायन को सुनकर सभी हैरान रह गए। फिल्म में विशाल शेखर के संगीत में अमिताभ ने गाकर सबको हैरान कर दिया।
फिल्म का गाने ओ रे सांवरिया में अमिताभ ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के संगीतकार उस वक्त हैरान रह गए जब अमिताभ ने गाने में खुद से एक आलाप जोड़ा, क्योंकि उसके बाद गाना और भी कर्णप्रिय हो गया।
सबको अच्छा यह लगा कि अमिताभ ने गायन में कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है फिर भी इतना अच्छा आलाप लिया क्योंकि आलाप लेना काफी सबके वश की बात नहीं होती है, केवल वही लोग आलाप ले पाते है जो काफी प्रतिभाशाली होते है।


Click it and Unblock the Notifications











