'बिग बी' मेरे पहले बच्चे : विद्या बालन
फिल्म 'पा' में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन सचमुच खुद को अमिताभ बच्चन की मां समझने लगी हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद विद्या कह रही हैं।
जी हां विद्या बालन ने कहा है कि वह सभी को गर्व से कह सकेंगी कि बिग बी उनके पहले बच्चे हैं। बालन ने कहा, "इस भूमिका को निभाने के बाद मैं गर्व से अपने बच्चों को कह सकूंगी कि बिग बी मेरे पहले बच्चे हैं।
मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी बॉलीवुड के इस महान कलाकार की मां की भूमिका निभाऊंगी।" उन्होंने कहा, "बच्चनजी के साथ काम करने का बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा। मेरे लिए यह एक विशेष फिल्म है।"
फिल्म पा में बालन और अभिषक बच्चन की जोड़ी है। पिता-पुत्र के भावनात्मक संबंधों पर यह फिल्म आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन पा बॉलिवुड विद्या बालन bollywood paa vidya balan


Click it and Unblock the Notifications