हरफनमौला हैं बिग बी..

यादव ने बताया, "अमिताभ कई चीजों में अच्छे हैं। उन्हें देखकर हम विस्मित होते थे। जब हम शूटिंग कर रहे थे तब हम टेनिस खेला करते थे और हमने देखा कि वह टेनिस में कितने माहिर हैं।" उन्होंने बताया कि फिल्म में एक ऐसा दृश्य है जिसमें अमिताभ को वायलिन बजाना था। यादव ने बताया, "मैंने उन्हें वायलिन का प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेषज्ञ नियुक्त किया और उनसे कहा कि विशेषज्ञ उन्हें बताएगा कि वायलिन कैसे पकड़ना है लेकिन अमिताभ ने कहा कि वह शूटिंग के दौरान ही ऐसा करेंगे। जब वह शूटिंग के लिए आए तो विशेषज्ञ उन्हें वायलिन सिखाने के लिए खड़ा था लेकिन उन्होंने वायलिन लिया और उसे बहुत अच्छी तरह बजाना शुरू कर दिया। उन्होंने पियानो भी बजाया। उन्होंने कई तरह से हमें अचंभित किया।"
इस शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही फिल्म 'तीन पत्ती" में बच्चन ने एक गणितज्ञ का किरदार निभाया है। फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बेन किंग्सले भी हैं। फिल्म में आर. माधवन के अलावा चार नए कलाकार सिद्धार्थ खेर, वैभव तलवार, ध्रुव गणेश और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











